


सांगानेर विधानसभा के मानसरोवर और प्रताप नगर क्षेत्र में 2 स्थानों पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिवस के अवसर पर सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नागरिकगणों द्वारा भव्य स्वागत पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर एवम अभिनंदन कार्यक्रम में नागरिकों ने बड़ी संख्या में महिला एवं युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 352 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान किया ।
विधायक डॉ.लाहोटी ने बताया की भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठौड़ जी नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात सांगानेर विधानसभा में पहली बार पधारे जिस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन ने ढोल नगाड़ों के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया।
भाजपा विधायक डॉ.लाहोटी ने बताया राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को सांगानेर विधानसभा के प्रताप नगर के हल्दी घाटी मार्ग स्थित शहनाई गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 153 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
भाजपा विधायक डॉ.लाहोटी ने बताया की सांगानेर विधानसभा के ही मानसरोवर के कावेरी पथ स्थित सेक्टर 2 सामुदायिक केंद्र में भी राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने के साथ ही नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आम लोगों द्वारा 51 किलो की माला और तलवार भेंट कर राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात पहली बार मानसरोवर में पधारने पर स्वागत किया । इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 200 युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सम्मान के प्रति वह कृतज्ञ हैं और रक्तदाताओं द्वारा किए गए रक्तदान के प्रति हृदय से आभारी हूं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को आगामी विधानसभा चुनावों में इस झूठी, जनविरोधी और संवेदनहीन कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलवाया। राठौड़ ने सांगानेर विधायक डॉ. लाहोटी और उपस्थित जनसमूह द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत एवं रक्त दाताओं का आभार भी प्रकट कर रक्त दाताओं का होंसला अफजाई की।
प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर और स्वागत कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष नवरतन नाराणिया , सांगानेर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश चंद्रावत , अभय पुरोहित, राजेंद्र खरवास, अशोक रावतानी साथ ही इस अवसर पर मानसरोवर एवं प्रताप नगर क्षेत्र के पार्षद अभय पुरोहित, शक्ति प्रकाश यादव, रामअवतार गुप्ता, आशीष शर्मा, मनोज तेजवानी, भारती मुकेश लखियानी, नवीन खटीक , महेंद्र शर्मा, मोती लाल मीणा , रत्न कंवर अशोक सिंह , पावन गोठरवाल, शंकर लाल शर्मा और अन्य सभी पार्षद ,पार्षद प्रत्यासी भाजपा कार्यकर्ताऔर सैकडो की संख्या में नागरिक, व्यापार मंडल के लोग उपस्थित रहे।