Saturday, 29 August 2026

सचिन के मसले में कमलनाथ का हस्तक्षेप नहीं करूंगा बर्दाश्त, मेरे प्रदेश मामला को मैं ही निपटाउगा : रंधावा


सचिन के मसले में कमलनाथ का हस्तक्षेप नहीं करूंगा बर्दाश्त, मेरे प्रदेश मामला को मैं ही निपटाउगा : रंधावा

कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि सचिन पायलट के विवाद का निपटारा तो मैं करूंगा । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में मुझे जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि अगर कोई लेटर हो तो बताओ। उन्होंने कहा कि इस विवाद में मैं दखल नहीं पसंद करूंगा।

सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे कमलनाथ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।  ऐसे में मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने प्रदेश जिसका मैं प्रभारी हूं उसकी सभी चीजों को देखो और कोई समस्या हो तो उसका समाधान भी करूं। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच जो कुछ विवाद है उसका समाधान भी करेंगे और आने वाले समय में चुनाव एकता के साथ लड़ा जाएगा।

प्रभारी रंधावा के दावे  की हवा सचिन पायलट ने पहले दिन 17 अप्रैल को ही निकाल दी। टोंक जिले के विधायकों की बैठक ली लेकिन सचिन पायलट उसमें शामिल नहीं हुए। उनका अपना कार्यक्रम निर्धारित है वह अपने कार्यक्रम के दौरे पर चले गए। अब सवाल यह उठता है कि रंधावा क्या कहते हैं क्या करते हैं कौन विश्वास करेगा।


Previous
Next

Related Posts