


तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों का किस्सा भी अब जोरों से चल रहा है। स्वयं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सार्वजनिक की तौर पर सीएम गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की मौजूदगी में एलान करते हैं कि 13 जिलों के विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तबादले नहीं किए तो कपड़े फाड़ेगे।
आखिर यह सब बातें कहने का क्या मतलब है। वे यह भी कहते हैं कि शिक्षा मंत्री रहते हुए तबादलों से पहले हट गए तो उनकी इज्जत बच गई पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जी और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान की स्थिति क्या होगी वही जाने। लेकिन शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने भी सीएम गहलोत से तबादलों सहित विभिन्न अधिकार प्राप्त कर रखें। अब तबादला कौन करेगा इसको लेकर भी कोई झगड़ा ना हो। विधायकों की सिफारिश से तबादले होंगे तो निश्चित तौर पर आम शिक्षकों में सरकार के प्रति गलत भावना पैदा ना हो इसका भी ध्यान रखना होगा। अब अधिवेशन में ही फैसला हो सकता है।