


कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा अपने चार दिवसीय दौरे को लेकर सोमवार को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया।
प्रभारी रंधावा 17 अप्रैल से आयोजित होने वाले कांग्रेस और समर्थित विधायकों से रूबरू होने और प्रदेश कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने जयपुर आए हैं। इसके अलावा भी सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।