


आखिरकार रविवार को सीबीआई ने शराब नीति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपने कार्यालय में 9 घंटे तक पूछताछ की और रात 8:30 बजे केजरीवाल को छोड़ा गया।
केजरीवाल ने पत्रकारों को कहां कि सीबीआई नहीं जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है यह पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है फर्जी और गंदी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर इमानदार है हम मर मिट जाएंगे लेकिनलेकिन कभी भी अपनी ईमानदारी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं लेकिन जब जनता हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने 56 सवाल पूछे थे सब के जवाब दिए हैं।