Saturday, 29 August 2026

सेवा भारती की अनूठी पहल,टोंक में होगा पहला श्रीरामजानकी निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन


सेवा भारती की अनूठी पहल,टोंक में होगा पहला श्रीरामजानकी निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

सेवा भारती समिति टोंक के तत्वाधान में सामाजिक समरसता एवं विवाह पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने की दृष्टि से जानकी नवमी29अप्रैल को सेंट सोल्जर स्कूल टोंक में श्रीरामम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सेवा भारती समिति टोंक के जिलाध्यक्ष एवं सेंट सोल्जर शिक्षा समिति टोंक के निदेशक बाबू लाल शर्मा ने बताया कि टोंक में होने वाले प्रथम सामूहिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में अब तक दस जोड़ो का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सालिगराम एवं तुलसी विवाह भी होगा।

सेवा भारती समिति टोंक के जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में मुख्यातिथि के रुप में बोलते हुए सेवा भारती जयपुर प्रांत के संगठन मंत्री द्धारका प्रसाद ने सेवा भारती समिति टोंक की तरफ से आयोजित श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को समाज की मजबूती व संगठन एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताते हुए सराहना की।उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज मे व्याप्त सामाजिक बुराईयों सहित अनावश्यक फिजूलखर्ची को रोकने की दिशा में यह सामूहिक विवाह सम्मेलन नींव का पत्थर साबित होगा।

जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि सेवा भारती समिति टोंक की तरफ से यह श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन निःशुल्क होगा। उन्होंने कहा कि समाज मे व्याप्त दहेज प्रथा,अनावश्यक दिखावा व फिजूलखर्च को रोकने के साथ ही इस सामूहिक विवाह सम्मेलन से सनातन धर्मावलंबियों में सामाजिक समरसता को मजबूती मिलेगी।

श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक एवं सेवा भारती समिति टोंक के नगर मंत्री रोहिताश्व कुमावत ने आयोजन समिति की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा की अध्यक्षता में सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई साथ ही कार्यो की जिम्मेदारी दी गई।उन्होंने बताया कि गीता मन्दिर समिति टोंक की तरफ से शोभायात्रा में जल व्यवस्था,पुष्प वर्षा,श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तरफ से पार्किंग, भोजन,अनुशासन सहित अन्य संगठनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

बैठक में सेवा भारती समिति टोंक के जिला सहमंत्री अशोक कुमार,पंडित पवन सागर,रमेश काला, हनुमान सिंह, रामकिशन काहल्या, महेश भारद्धाज,शेलेन्द्र शर्मा,दीनदयाल कसेरा,गोविंद सोनी,सत्यनारायण नामा,कन्हैया कीर,सूरज साहू,महावीर साहू,रतन लाल नामा,संजय संघी,प्रमोद सायवाड,हनुमान जैन, दीपराम महावर,राजेश शर्मा,प्रशांत बुन्देल,दिनेश कुर्मी, विनोद खींची,धारासिंह,सुनील अग्रवाल, विनोद बैरवा, दुर्गाशंकर शर्मा,अनिल शर्मा,रवि शर्मा,जगदीश प्रसाद शर्मा,दुर्गापुरी,लडडू किराड़,विजय चौधरी,प्रदीप साहू,परिलक्षित साहू,प्रदीप गहलोत,भजनलाल सैनी, अशोक शर्मा,गणेश विजय,अनिल पाटीदार,बाबूलाल ,राजेश जोशी, मदनलाल कुमावत,गणेश प्रसाद,गोपाल रघुवंशी आदि मौजूद थे।

    Previous
    Next

    Related Posts