Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे ने 80 लोगों के हत्यारों की फाँसी के लिए चाँदपोल हनुमान मंदिर में जलाए 80 न्यायदीप


पूर्व सीएम राजे ने 80 लोगों के हत्यारों की फाँसी के लिए चाँदपोल हनुमान मंदिर में जलाए 80 न्यायदीप

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने चाँदपोल हनुमान जी के मंदिर में रविवार को सुबह आस्था के 80 न्याय दीप जलाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि 13 मई 2008 को आपके ही चांदपोल हनुमान मंदिर के साथ-साथ कई स्थानों पर सीरियल ब्लास्ट कर 80 बेक़सूर लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकियों को फाँसी की सजा मिले। पूजा के बाद पूर्व सीएम पीड़ित परिवारों से मिली और उन्हें भरोसा दिलाया कि बालाजी उनको न्याय दिलवाएँगे।

पीड़ित परिवारों के सदस्य बोले कि वसुन्धरा राजे आपकी भाजपा सरकार ने तो उन आतंकियों को पकड़ कर जेल में डाला और निचली अदालत से उन्हें फाँसी की सजा हुई। आपकी इस कार्यवाही की तारीफ़ भरतपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी की।

जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे देश में दहशत फैलाने वाले इस ख़ौफ़नाक प्रकरण की जान बूझकर ढंग से पैरवी नहीं करवाई,क्योंकि उन्हें पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की नहीं,वोटों की चिंता है। इस कारण सभी आतंकी बरी हो गये।

उनकी इस पीड़ा को सुन पूर्व सीएम  राजे ने कहा कि उन्होंने यहाँ आस्था के 80 न्याय दीप इसीलिए जलाए हैं। इस विश्वास के साथ कि संकट मोचक बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएँगे और 80 लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकियों को फाँसी करवाएँगे।

Previous
Next

Related Posts