

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य सरगना अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनिता के घर से 19.50 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके लिए शनिवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( एसओजी ) की टीम झुंझुनूं गई थी। वहां जमीन की खुदाई करने पर मटका मिला। रकम उसी मटके में यह राशि रखी हुई थी।
एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि पेपर लीक का इनामी वांटेड शेर सिंह रिमांड पर चल रहा है। उसी ने बताया था कि पेपरलीक से कमाए गए 19.50 लाख रुपए झुंझुनूं के भामरवसी बगड़ स्थित अनिता के घर में गाड़ दिए हैं।