


यूपी के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में शुक्रवार को तीन हमलावरों ने पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी । जब पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की। हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई।
शुक्रवार को रात को अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ को लेकर प्रयागराज पुलिस उन्हें रूटीन मेडिकल जांच के लिए कौशांबी पहुंची थी। जहां पर अतीक मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन पर 3 अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और पहली गोली अतीक को और फिर अशरफ को गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।पुलिस ने हमलावरों को हॉस्पिटल में ही अभी अपनी कस्टडी में रखा है।