Saturday, 29 August 2026

कठपुतली क्लस्टर की 100 महिला कारीगरों को भाजपा सांसद बोहरा ने वितरित किए टूल किट, होगा महिला सशक्तिकरण


कठपुतली क्लस्टर की 100 महिला कारीगरों को भाजपा सांसद बोहरा ने वितरित किए टूल किट, होगा महिला सशक्तिकरण

जयपुर शहर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि 100 महिला कार्यक्रमों को टूल किट वितरण किया जा रहा है यह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के महिला सशक्तिकरण की गिनती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे महिला आत्मनिर्भर बन रही है और स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रही है। 

शनिवार को राजपूताना हस्तशिल्प संस्थान जयपुर द्वारा कठपुतली क्लस्टर के कारीगरों के लिए टूल किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामचरण बोहरा ने कठपुतली के क्लस्टर बनाने वाली महिलाओं को टूल किट वितरित किए सांसद बोहरा ने वहां उपस्थित कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार स्व रोजगार सर्जित करने वाले लोगो अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है, उन्हें कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, वह अपने उत्पादन को बेच सकें इसके लिए 'जेम' जैसे पोर्टल बनाए जा रहे हैं। 

सांसद बोहरा ने आगे कहा कि मैं हर हस्तशिल्पी कारीगर की हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर हूं।



Previous
Next

Related Posts