


राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी बैंड द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सेन्ट्रल पार्क में बैण्ड वादन किया गया। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा की मौजदूगी में हुए बैंड वादन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे। मिश्रा ने बैंड वादन के बाद बैंड में शामिल कलाकारों से मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जनता और पुलिस के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिये किये गए इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही चौथी, पांचवी, तेरहवीं व चौहदवीं आरएसी एवं जयपुर पुलिस बेंड द्वारा अत्यंत आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई। इस अवसर पर एडीजी सुनील दत्त, गोविन्द गुप्ता, वी के सिंह, बिपिन पांडेय एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमाला, अशोक गुप्ता,राजेश मीणा, लता मनोज कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।