


जवाहर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से अंतर्राज्यीय हाईप्रोफाइल लग्जरी वाहन चोर गिरोह सरगना शेरसिंह उर्फ शेरु उर्फ रतन सिंह धाधरैन व उसके साथ दो अन्य शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। शेर सिंह को रतन सिंह धाधरैन के नाम से भी पहचाना जाता है। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि शहर में लग्जरी वाहनो की चोरी के प्रकरणो को चैलेन्ज के तौर पर लेकर वाहन चोरी की घटनाओ का पर्दाफाश करने के लिये प्रवीण कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एंव अमर सिंह राठौड वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी थाना जवाहरनगर वासुदेव सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि धर्मेन्द्र, गोकुल, हरवेन्द्र, राजेन्द्र, सुनिल, राजु, भागीरथ को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया गया। शहर के व्यस्तम इलाके तलवण्डी से लग्जरी कार चोरी के प्रकरण को चैलेंज के रुप में लेते हुये जिला स्तर से सुपरविजन किया जाकर उक्त गठित टीम ने दिन रात मेहनत करते हुये कार चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिये घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्यो को एकत्रित कर प्राप्त आसूचना के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुचनाओं का संकलन एंव विश्लेषण किया एंव घटना स्थल से कार को चोरी कर ले जाने के रुट का खाका तैयार किया जाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कार्ययोजना तैयार की गई जिस पर टीम के सदस्यो को सौपी गई जिम्मेदारी को उनके द्वारा बखूबी निभाया गया है। टीम सदस्य कानि धर्मेन्द्र व हरवेन्द्र ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में प्रयुक्त होने वाली गाङी कार को ट्रैस करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रथम अमर सिंह राठौङ ने बताया की थानाधिकारी थाना जवाहर नगर वासुदेव सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आरोपीगण व घटना में प्रयुक्त गाङी की तलाश करते हुये प्रहलादपुरी दिल्ली पहुँचे जहाँ पर घटना में प्रयुक्त गाङी मारुती S-CROSS कार व आरोपी शेरा उर्फ शेरसिंह उर्फ रतन सिंह धाधरैन, मुनिराज उर्फ मुनी और मुकेश को डिटेन कर कोटा लेकर आये । शेर सिंह अपने गिरोह के सदस्यो के साथ पॉश इलाकों में महंगी और लग्जरी कार को टारगेट करता है शेरसिंह डिजीटल टूल डिवाईस से कार को अनलॉक करने में माहिर है । आधुनिक टाटा हैरियर BS-6 मॉडल की कार का दरवाजा तोडने के लिए मास्टर की, स्क्रू ड्राईवर, हैण्ड ग्राईण्डर का इस्तेमाल करता है तथा उसके बाद आधुनिक टाटा हैरियर व अन्य आधुनिक कार जिसमे एन्टीथेफ्ट लोकिंग सिस्टम लगा हुआ है को तोडने के लिए एक्स टूल कम्पनी की इमोब्लाईजर सोफ्टेवयर, कनेक्टर वायर (केबल) जो की कार के अन्दर वी.सी.आई कनेक्टर व एक्स टूल को जोडता है जिससे की एन्टीथेफ्ट लोकिंग सिस्टम निष्क्रय हो जाता है जिसके पश्चात कार स्टार्ट हो जाती है। इसी तकनीक का फायदा उठाकर शेर सिंह अपने गिरोह के साथ मिलकर आधुनिक वाहनो की चोरी करता है। शेर सिंह पर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में में लूट, चोरी, वाहन चोरी, डकैती आदि के 4 दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को चकमा देकर शेरसिंह कई बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। शेर सिंह अपने गिरोह के साथी सदस्यो को हाईटेक कार चोरी करने की ट्रेनिंग दे चुका है। शेर सिंह ने कोटा शहर की जीवन शैली से प्रभावित होकर उसने लग्जरी वाहन चोरी करने के लिये कोटा शहर को चुना। शेर सिंह महंगी लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने के बाद कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में बेचता था। गिरफ्तारशुदा शेर सिंह व अन्य अभियुक्तो से पुछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है।