Saturday, 29 August 2026

गहलोत के राज में दंगे, महिला के साथ दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, पायलट उम्मीद छोड़ दे: अमित शाह


गहलोत के राज में दंगे, महिला के साथ दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, पायलट उम्मीद छोड़ दे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा और कहा कि उनके शासनकाल में दंगे, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता ने सत्ता दे दी अब दोनों सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बन रही है।

शनिवार को भरतपुर में  बूथ  विजय संकल्प  हमारा महा सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीट से उतरना नहीं चाहते और पायलट को सत्ता देना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कहां लड़ रहे हैं कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पायलट कोई भी बहाना करके धरना पर बैठ जाए मगर आपका नंबर कभी नहीं लगेगा क्योंकि कांग्रेस के खजाने में आपका कंट्रीब्यूशन कम है। 


उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत की सरकार भ्रष्ट है और लूटने का काम कर रही है उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा कांग्रेस के खाते में जा रहा है । 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है यही कारण है कि  सुनियोजित तरीके से  दंगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामनवमी के जुलूस पर निकालने पर रोक लगा दी जाती है और भगवा झंडे लगाने पर रोक लगाई जाती है। आम जनता इन सब को देख रही है और आने वाले चुनाव में सीधे तौर पर जवाब देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी इसके बाद 2024 में सांसद की सभी 25 सीटें भाजपा के पक्ष में आएगी। उन्होंने कर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे मिलजुलकर का काम करें और पार्टी को मजबूती के साथ आगे लाए। अमित शाह ने भरतपुर संभाग के देवी देवता केला देवी, मदन मोहन जी सहित विभिन्न देवताओं को प्रणाम किया और कहा कि मैं भरतपुर आया हूं जहां पर आजादी से पहले मुगल का शासन  यहां पर महाराजा   सूरजमल ने मजबूती के साथ उनसे मुकाबला किया और उन्हें बाहर कर दिया। ऐसे वीर योद्धा को मैं प्रणाम करता हूं।

भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, उप नेता डॉ.सतीश पूनिया मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts