

भरतपुर संभाग में भाजपा कमजोर स्थिति को ठीक करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भरतपुर में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को दोपहर 3:00 बजे कॉलेज ग्राउंड में पहुंच गए हैं।
इससे पहले अमित शाह सीधे लक्ष्मी विलास होटल पहुंचे जहां पर नागौर सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी साथ रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, उप नेता डॉ. सतीश पूनिया भी मौजूद है।