Saturday, 29 August 2026

राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रथम ऑप्टिक एक्सपो का किया शुभारंभ


राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रथम ऑप्टिक एक्सपो का किया शुभारंभ

जयपुर में आयोजित प्रथम ऑप्टिक एक्सपो 2023 का  शनिवार एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की चीफ और राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने उद्घाटन किया। 

ऑप्टिक एक्सपो का आयोजन राजस्थान ऑप्टिशियन एसोसिएशन  द्वारा किया गया। अध्यक्ष शांति स्वरूप महारवाल, सचिव विनोद मित्रुका कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, एसोसिएशन के मुख्य सरक्षक आनंद मेहरवाल, एसोसिएशन के एजुकेशन सचिव डी एस शर्मा बड़ियाल ने मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा और राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन केएल जैन का स्वागत किया और एसोसिएशन की गतिविधियों एवम भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। 

राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने राजस्थान सरकार की मिशन निर्यातक बनो योजना से जुड़ने वाले व्यापारियों एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए आयोजको और समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Previous
    Next

    Related Posts