Saturday, 29 August 2026

बीएसपी का 20 अप्रैल को जयपुर में प्रदर्शन,अनुसूचित जाति पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को देगी ज्ञापन


बीएसपी का 20 अप्रैल को  जयपुर में प्रदर्शन,अनुसूचित जाति पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को देगी ज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने भी 8 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने का निर्णय किया है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह ने ऐलान करते हुए कहा कि 20 अप्रैल को बीएसपी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे और यहां से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। राजपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देंगे। 

ज्ञापन में प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति के प्रति बढ़ रहे अत्याचार का ध्यान आकर्षित करेंगे और राज्यपाल से मांग करेंगे कि इनके साथ न्याय हो इसके लिए इन मामलों की समय-समय पर समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

लंबे अरसे के बाद बीएसपी जयपुर में राजनीतिक तौर पर कोई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि उनके विधायक कांग्रेसमें हो चुके हैं बीएसपी इस मामले में प्रभावशाली भूमिका नहीं निभा पाए। यही कारण है कि आने वाले समय में पार्टी की स्थिति मजबूत कैसे होगी इस पर सवाल खड़ा होता जा रहा है ।


Previous
Next

Related Posts