Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने 5 हजार स्ट्रीट वेंडर को लोन के चेक और आईडी कार्ड बांटे, किया शक्ति प्रदर्शन


ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने 5 हजार स्ट्रीट वेंडर को लोन के चेक और आईडी कार्ड बांटे, किया शक्ति प्रदर्शन

ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने शुक्रवार को सांगानेर स्टेडियम में अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए 20 हजार स्ट्रीट वेंडर परिवार सह भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 5 हजार स्ट्रीट वेंडर को लोन के चेक और आईडी कार्ड बांटे गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे शहर में बैनर पोस्टर लगाए गए। अब चर्चा का विषय यह है कि आखिर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में ही यह कार्यक्रम क्यों आयोजित किया इसके पीछे उनका क्या मकसद है ! इस कार्यक्रम में  ग्रेटर नगर निगम के लाखों रुपए की राशि खर्च क्यों की गई। अब राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है क्या  सौम्या गुर्जर राजनीतिक तौर पर तो तैयारी नहीं कर रही। 

    Previous
    Next

    Related Posts