


बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा एलिवेटेड रोड पर लगाई गई ट्राई कलर लाइटें महापौर श्रीमती ब्रज लता हाड़ा, उपमहापौर श्री नीरज जैन और आयुक्त सुशील कुमार के निर्देश पर आज से शुरू हो गई। शुरुआत में मार्टिंडल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी तक एलिवेटेड रोड पर लगे 79 पोलो पर ट्राई कर लाइटें लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एलिवेटेड रोड के पोलों पर नगर निगम द्वारा ट्राई कलर एलइडी लाइटें लगाने का कार्य आरंभ किया गया था। पोलो पर ट्राई कलर लाइसेंस शुरू होने के साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एलिवेटेड रोड दूर से ही ट्राई कलर एलइडी लाइटों से जग मगाने लगा है। नगर निगम द्वारा एलिवेटेड रोड के पोलों पर तीन कलरों वाली सिंगल पट्टी लाइटें लगाई गई है।
इससे रात्रि के समय यहां से गुजरने वाली पब्लिक ना सिर्फ एलिवेटेड के सौंदर्य को निहारेंगे वरन उनमें राष्ट्रीयता की भावना भी जाग्रत होगी।
एक पोल पर लगेंगी 18 मीटर
एक पोल पर एलइडी लाइटों की सिंगल पट्टी लगभग 18 मीटर लगाई गई है। एक पट्टी में तीन कलर केसरिया, सफेद और हरा रंग की एलइडी लाइटें रात के समय जग मगाएंगी। मार्टिंडल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी तक सभी पोलों पर एक जैसी लाइटें लगने के साथ यहां की सुन्दरता देखते ही बन रही है।