

भरतपुर मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, महामंत्री भजनलाल, सांसद रंजीता कोहली, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच और जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से करने के लिए व्यवस्था संभालने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए 15 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं ।उनका दोपहर 2:00 बजे कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का कार्यक्रम है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रभारी अरुण से शनिवार को प्रातः 9:30 बजे भरतपुर पहुंचेंगे।