


राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राज्यपाल मिश्र की शुक्रवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैऔर राजभवन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। राज्यपाल मिश्र गुरुवार को बिरला सभागार में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के दीक्षांत समारोह में भाग लेने गए थे।
राज्यपाल मिश्र एक दिन पहले ही जयपुर में बिरला सभागार में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। पॉजिटिव आने के बाद राज्यपाल मिश्र ने उन लोगों से अपनी कोरोना जांच करवाने की अपील की है, जो एक-दो दिन में राज्यपाल से मिले या संपर्क में आए।