


वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस (औसत से 2 डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया है।
आगामी तीन-चार दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने तथा तापमान में और 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सम्भाग व शेखावटी क्षेत्र में 18-19 अप्रैल के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी/तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की बारिश होने की संभावना है।