Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद बोहरा और पूर्व विधायक गुप्ता ने अलवर के विधायक संजय शर्मा से अस्पताल में की मुलाकात और जाना हाल


भाजपा सांसद बोहरा और पूर्व विधायक गुप्ता ने अलवर के विधायक संजय शर्मा से अस्पताल में की मुलाकात और जाना हाल

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा और पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता ने शुक्रवार को अलवर पहुंचकर पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए अलवर के भाजपा विधायक संजय शर्मा  अस्पताल के आईसीयू में मुलाकात की और उनके हालचाल जाने।

भाजपा सांसद बोहरा ने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में अपराध चरम सीमा पर है  और पुलिस अपराधियों को तो पकड़ नहीं पा रही है। जब भाजपा  भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती है तो विधायक के ऊपर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया  जाता है। उन्होंने कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है और इस घटना में  लिप्त दोषी अधिकारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

Previous
Next

Related Posts