Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने डीजीपी मिश्रा से मिलकर घटना अलवर में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की


 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने डीजीपी मिश्रा से मिलकर घटना अलवर में  दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की

अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदेशअध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा प्रदेश में हो रही अराजकता जनता और महिलाओं के साथ आज दुर्व्यवहार, दुराचार आए दिन घटनाओं से परेशान भारतीय जनता पार्टी महिला किसानों के हक के लिए युवाओं के लिए हक के लिए लगातार संघर्ष जारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा पुलिस द्वारा मीडिया कर्मी के ऊपर लाठीचार्ज किया तो विधायक संजय शर्मा ने बीच बचाव किया तो विधायक पर भी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनको टारगेट बनाया और लगातार वार करते गए, पुलिस का वीभत्सरूप कांग्रेस के शासन में भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा रोकने का प्रयास करने के बावजूद भी एक जनसेवक विधायक पर पुलिस द्वारा लगातार डंडे बरसाना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा विधायक संजय शर्मा आईसीयू में भर्ती है। हमने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इसकी जांच करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर उचित दंड दिया जाए। 

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आश्चर्य होता है कि राजस्थान सरकार आतंकवादियों को दंड नहीं देकर लेकिन उसी के विपरीत जनप्रतिनिधि जनता की आवाज के लिए संघर्ष कर रहा है उसके ऊपर इस प्रकार का प्रहार होता है जो की बहुत ही दुखद है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जहां कार्यवाही करनी चाहिए जहां एक ओर ब्लास्ट में आतंकवादियों द्वारा 71 लोगों को मार दिया जाता है वहां तो सरकार ध्यान नहीं दे रही है और विपरीत में जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाना कांग्रेस सरकार की स्पष्ट नियति को दर्शाता है। आज कांग्रेस के शासन में महिलाओं, किसानों, युवाओं, पर अत्याचार हो रहे हैं।

राजस्थान में कानून व्यवस्था की कांग्रेस के शासन में निश्चित रूप से धज्जियां उड़ चुकी है। भाजपा उनके हक के लिए संघर्ष कर रही है। मिश्रा से मिलने के दौरान जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सर्राफ,जिला प्रमुख रमा चौपड़ा मौजुद रहे।



Previous
Next

Related Posts