


सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने गुरुवार को सचिवालय स्थित कक्ष में कल बी एम बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में जूली ने तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि कि कल शाम 4:00 बजे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में अंबेडकर पुरस्कार योजना के तहत राज्य में सामाजिक सेवा शिक्षा महिला उत्थान एवं न्याय के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को पुरस्कृत किये जाएंगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अंबेडकर सामाजिक सेवा, अंबेडकर महिला कल्याण, अंबेडकर न्याय और नौ लोगों को अंबेडकर शिक्षा पुरस्कार दिए जाएंगे।
जूली ने कहा कि अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान को एक लाख रुपए, अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार श्रीमती सुनीता छाबड़ा निवासी जयपुर तथा अंबेडकर न्याय पुरस्कार एडवोकेट श्री हरी लाल बैरवा निवासी सवाई माधोपुर को 51 हजार रुपए नकद एवम प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएंगे।
इसी प्रकार अंबेडकर शिक्षा पुरस्कारों के तहत प्रतिभा राज निवासी बाड़मेर, निकिता निवासी सीकर, सुश्री लिसिता निवासी मेड़ता सिटी, सुश्री ज्योत्सना निवासी झुंझुनू, करण लीलावत निवासी जोधपुर, प्रतिभा बारवाड़ निवासी जयपुर, भोजराज निवासी बीकानेर, सुश्री राधिका निवासी जयपुर तथा मोनू मीना निवासी दौसा को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप इन्हें 51 हजार रुपए की राशि नकद एवम प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया की इससे पूर्व प्रातः 10:00 बजे सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर भवन में विभाग के निदेशालय में डॉ अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा प्रातः 11:00 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए जाएंगे।