Saturday, 29 August 2026

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एसटीपीआई इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन


 संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एसटीपीआई इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन

केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीतापुरा स्थित एसटीपीआई इनक्यूबेशन सेंटर का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के सांसद रामचरण बौहरा, कर्नल राज्यवर्धन सिंह, विधायक डॉ.अशोक लाहोटी और ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर भी मौजूद रहे।  

सांसद रामचरण बोहरा ने इन्नोवेटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, उनका कौशल विकास कर रही है, उन्हें स्टार्टअप्स शुरु करने के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, इस एसटीपीआई सेंटर के माध्यम से जयपुर के युवाओं को ही नहीं, अपितु संपूर्ण राजस्थान के युवाओं को आईटी सेक्टर में स्टार्टअप शुरू करने के लिए हर मदद केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हम युवाओं का विकास करके ही देश का विकास कर सकते हैं, पीएम मोदी का वीजन भी रहा  है सबका साथ सबका विकास, इस धारणा को सिद्ध करते हुए आज रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव जी इस सेंटर को आप सभी को समर्पित कर रहे हैं।


Previous
Next

Related Posts