Saturday, 29 August 2026

केंद्र सरकार का 10 लाख नौकरियां देने का वादा हो रहा पूरा: रामचरण बोहरा


केंद्र सरकार का 10 लाख नौकरियां देने का वादा हो रहा पूरा: रामचरण बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख नोकरियां देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 71 हजार युवाओं को नियुक्त पत्र प्रदान किए। गुरुवार को जयपुर में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर भी आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित  किए। इस अवसर पर जयपुर  से भाजपा सांसद रामचरण बौहरा, जयपुर ग्रामीण के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहें है, इसी कड़ी में आज नौकरियां प्राप्त करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि देश में वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें चल रही है, जयपुर के लिए बड़े हर्ष का विषय है की कल ही जयपुर को वंदे भारत की सौगात मिली है, जयपुर के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। 


Previous
Next

Related Posts