


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि वर्तमान युग पूर्णतया डिजीटल युग बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए नवाचारों और वंचित पीड़ितों तक सुलभ न्याय पहुंचाने की बात कही और कहा कि सोशल मीड़िया को एक बौद्धिक हथियार है और सोशल मीडिया द्वारा भाजपा संगठन के तमाम क्रिया कलापों सहित मौजूदा केंद्र सरकार की लोकव्यवहारिक एंव लोककल्याणकारी योजनाओं नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है।
गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया,आईटी सेल एंव मीडिया प्रबंधन टीम की बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के जंगलराज को सोशल मीडिया के जरिये सकारात्मक रूप से आमजन तक पहुचाना चाहिए।
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया को सही तरीकों से आज के युग मे उपयोगी सिद्ध करना भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम, पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत से संबंधित योजनाओं और लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुचाने मे सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहने वाली है।
बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा,जोगेंद्र सिंह,आईटी सेल संयोजक हीरेंद्र जोशी,अजय विजयवर्गीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।