


भाजपा द्वारा जयपुर में 2008 में हुए बम ब्लास्ट में मारे गए बेगुनाह लोगों के अपराधियों को मुख्य रूप से कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के चलते विभत्स्य कृत्य करने वाले अपराधियों को छोड़ने पर भाजपा द्वारा जयपुर शहर के रामलीला मैदान में बम ब्लास्ट में मारे गए बेगुनाहों के परिजन और भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। साथ ही सांगानेरी गेट से हनुमान मंदिर तक मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकाला गया।
मंच के माध्यम से पीड़ित परिवार की महिला ने कहां की ऐसे बड़े अपराध करने वालों को भी बेगुनाह मान छोड़ दिया जाए तो इससे ज्यादा दुख का विषय नहीं हो सकता। रामलीला मैदान में हुए इस सामूहिक पीड़ितों द्वारा अपनी वेदना में साधु संत भी मौजूद रहे एक संत ने कहा कि इस पीड़ा को पैरवी करने वाली कांग्रेस सरकार को महसूस करना चाहिए साथ ही संपूर्ण साधु-संत परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा एक ओर जहां कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के लिए बड़े-बड़े वकील खड़े कर सकती है तो जयपुर के भी बम ब्लास्ट के अपराधियों के लिए अच्छे वकील क्यों नहीं खड़े कर सकी।
इस फैसले से समझ आता है की कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से हिंदू विरोधी सरकार है कभी रामनवमी पर रोक लगाती है, तो कभी कन्हैया जैसे व्यक्तियों को बचा पाने में असफल। जनता के साथ भाजपा का परिवार हमेशा इन बेगुनाह लोगों के साथ खडा है।
उन्होंने कहा कि जयपुर मांगे न्याय जयपुर की जनता मांगे न्याय, और इस न्याय के लिए भाजपा कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है और आए हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया हम निश्चित रूप से इन आतंकवादियों को फांसी के तख्ते पर ले जाकर के रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा यह मंच कोई राजनीतिक मंच नहीं इतने सारे लोगों की वेदना प्रकट करने वाला मंच है जिसमें पीड़ितों के माध्यम से बहरी कांग्रेस सरकार को सुनाना ही पड़ेगा, उस बहन की पीड़ा मां की कृंदन, उस पिता की पीड़ा को यदि कांग्रेस सरकार समझती तो आज कमजोर पैरवी के चलते इन गुनाहगारो को बाइज्जत बरी नहीं कर बल्कि निश्चित रूप से फांसी के तख्ते पर ही पहुंचाती।
राठौड़ ने कहा साथ ही में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की मैं पीड़ितो को आश्वस्त करता हूं कि इन सभी पीड़ितों के साथ में जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता भाजपाआपके साथ खड़ी है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा उस रात को बम ब्लास्ट हुआ थाS.m.s. अस्पताल के बाहर लोगों की खून देने के लिए कतार लग गई थी, लेकिन आज उसी के विपरीत उन्हें गुनहगारों को जिन्होंने उन बेगुनाहों का खून लिया था उनको छोड़ना बहुत ही दुख का विषय है, कांग्रेस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
धरने में जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। धरना स्थल पर और कैंडल मशाल मार्च में सांसद विधायक प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।