Saturday, 29 August 2026

बर्गर सिंह ने जयपुर में विस्तार की बनाई योजना, 6 आउटलेट खुलेंगे, वैशाली नगर, मानसरोवर और राजा पार्क खुले आउटलेट, 50 कर्मचारियों की भर्ती करेगा


बर्गर सिंह ने जयपुर में विस्तार की बनाई योजना, 6 आउटलेट खुलेंगे, वैशाली नगर, मानसरोवर और राजा पार्क खुले आउटलेट, 50 कर्मचारियों की भर्ती करेगा

भारत की तीसरी सबसे बड़ी बर्गर चेन, बर्गर सिंह ने वेस्टर्न बर्गर में इंडियन फ्लेवर्स के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, आज यह ब्राण्ड हर घर का जाना-माना नाम बन चुका है। पिछले साल के दौरान चेन ने ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। आज इनके 54 शहरों में 100 से अधिक आउटलेट्स हैं, जिनमें से 83 का संचालन जारी है और 20 पर काम चल रहा है। 

बर्गर सिंह ने हाल ही में अन्य राज्यों में विस्तार की योजनाओं की घोषणा की, जिसमें महाराष्ट्र में 35 आउटलेट्स, मध्य प्रदेश में 8 आउटलेट्स, गुजरात में 48, बिहार में 16, झारखण्ड में 6 और उड़ीसा में 8 आउटलेट्स शामिल हैं।उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में मानसरोवर और  वैशाली नगर आउटलेट मौजूद है और राजा पार्क में पहले से ही आउटलेट चल रहा है। 

बर्गर सिंह के फाउंडर एवं सीईओ कबीर जीत सिंह ने कहा ने कहा कि जयपुर के लोगों से हमें जो प्यार मिला है, उससे हम बेहद खुश हैं। हमारे मौजूदा आउटलेट्स को मिली सफलता के चलते हमने शहर में नए आउटलेट्स खोलने योजना बनाई है। पिंक सिटी में फास्ट फूड प्रेमियों ने हमारे इंडियन और वेस्टर्न फ्लेवर्स के अनूठे संयोजन को खूब पसंद किया है।

बर्गर सिंह ने प्रतिस्पर्धी क्यूएसआर उद्योग में सफलता हासिल करने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया। अब साफ है कि बर्गर सिंह को ग्राहकों को लुभाने और अपने आप को किसी भी क्षेत्र में मजबूती से स्थापित करने का सही फॉर्मूला मिल गया है।

बर्गर सिंह के को-फाउन्डर राहुल सेठ ने कहा किहमें गर्व है कि हम भारत की पहली और सबसे बड़ी स्वदेशी बर्गर चेन हैं। एक ब्राण्ड के रूप में हम हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक एवं शानदार विकल्प लाते रहे हैं। गुणवत्ता, उचित कीमतों और सुविधाजनक सेवाओं के चलते आज हम न सिर्फ फास्ट फूड प्रेमियों के लिए बल्कि उभरते उद्यमियों के लिए भी भरोसेमंद चुनाव बन गए हैं, जो बर्गर सिंह की कहानी का हिस्सा बनना चाहते हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts