


कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा बयान दिया है। सचिन पायलट के बगावती तेवरों पर रंधावा ने कहा कि मैं राजस्थान को पंजाब नहीं बनने दूंगा।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कहा कि मैं सारे मामलों को देख रहा हूं। भ्रष्टाचार को लेकर सचिन पायलट का मुद्दा सही है, लेकिन इस मुद्दे को उठाने की तरीका गलत है।
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को लेकर पहले अनुशासनहीनता की कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन उस वक्त नहीं हुई थी, पर अब कार्रवाई होगी ।रंधावा ने कहा कि राजस्थान के नेता पंजाब जैसी बाते नहीं कर रहे है । सीएम अशोक गहलोत को लेकर 100 विधायक एक जुट है।
रंधावा ने 25 सितंबर को हुए बगावत वाले तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में इतना ही कहा कि मैं उस वक्त नहीं था और इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि अब अनुशासनहीनता मेरे रहते नहीं चलेगी और कोशिश होगी कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देने के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे इस पर कार्रवाई करनी है।