Saturday, 29 August 2026

सांगानेर सदर थाना पुलिस और भूमाफिया के माध्यम से खातेदार जमीन मालिकों को कर रही है परेशान, डीजीपी को की शिकायत


सांगानेर सदर थाना पुलिस और भूमाफिया के माध्यम से खातेदार जमीन मालिकों को कर रही है परेशान, डीजीपी को की शिकायत

जयपुर में पुलिस और भू माफियाओं के साथ मिलकर जमीन हथियाने के कई मामले सामने आए हैं। सांगानेर सदर थाने की पुलिस भी आजकल किसी काम में लगी हुई है। का मंगलवार सुबह 10:30 बजे श्री राम नागल वाटिका के पास एक जमीन पर रखी लोहे की कमरे को पुलिस क्रेन से उठाकर ले गई। पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। जबकि उस जमीन पर कोर्ट का स्टे हैं और दो बार पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच कर जमीन के मौजूदा मालिक को मालिकाना हक दे रखा है। 

जमीन के मालिक नवल किशोर और हरी शंकर ने बताया कि उनके पिता  रामेश्वर जो विकलांग थे 2 साल पहले उनका स्वर्गवास हो गया उसके बाद से ही यहां भूमाफिया और चोखी ढाणी के मैनेजर महेंद्र सिंह पुलिस की मिलीभगत से कई वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। जबकि मालिकाना हक पिता के मरने के बाद नवल किशोर और हरिशंकर दोनों भाइयों के पास है। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सांगानेर सदर थाने के पुलिस कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश बेरवा, श्रवण मीणा, राजेंद्र प्रसाद, महिपाल, रामविलास, जय सिंह और एक महिला कांस्टेबल पुलिस की चेतक मैं आएहैं और बिना बताए उस जमीन पर रखें लोहे के कमरे को वहां से उठाकर ले जाते हैं। घर पर मौजूद महिलाओं पुलिस को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस वाले ने धमका कर  कहा कि  हमारे साथ कुछ भी किया तो हम सबको बंद कर केस दर्ज करेंगे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के महानिदेशक उमेश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एम एम दिनेश और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को शिकायत पत्र भेजकर इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

जमीन मालिकों का कहना है कि हमारे पास विधिवत रूप से खातेदारी जमीन की है और हमने किसी को भी जमीन जमीन को किसी को नहीं बेची है इसके बावजूद भी चोखी ढाणी के जेठू सिंह और महेंद्र पुलिस की मिलीभगत से हमें परेशान करते हैं और कहते हैं कि जमीन को सस्ते के भाव हमें बेच दो। इस मामले में कोर्ट ने भी जमीन मालिकों के नाम पर दे रखा है इसके बावजूद भी पुलिस किसके कहने पर इस जमीन पर जाती है और जमीन मालिकों को धमकाने का काम करती है। पीड़ितों ने डीजीपी से मांग की है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

    Previous
    Next

    Related Posts