Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट का अनशन शुरू, धमकी के बावजूद सैकड़ों कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैठे अनशन पर


सचिन पायलट का अनशन शुरू, धमकी के बावजूद सैकड़ों कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैठे अनशन पर

सचिन पायलट  का अनशन शुरू मंगलवार को शहीद स्थल पर अनशन शुरू हो गया हैं। सचिन पायलट मौन धारण कर धरने पर बैठ गए हैं। 

धरना स्थल पर सचिन पायलट ने महात्मा गांधी और  ज्योतिबा फूले की तस्वीर लगाई है। धरना स्थल पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी फोटो नहीं लगाई है इसको लेकर चर्चा जोरों पर है कि आखिर क्या कुछ होने वाला है।

धरना स्थल पर देशभक्ति के गीत गाए जा रहे हैं और सचिन पायलट के समर्थन में नारे लग रहे हैं। धरने पर जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस के पूर्व  प्रदेश महासचिव सुरेश चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश मिश्रा, अजमेर से महेंद्र सिंह रलावता सहित  सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बैठे हुए हैं। पहले माना जा रहा था कि प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा जयपुर पहुंचने वाले हैं लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। 


    Previous
    Next

    Related Posts