

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि कहा भैरों सिंह शेखावत ने 1991 में राजसमन्द को ज़िला का दर्जा दिया। राजस्थान सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं को सुनने व जानने के लिए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा ओर सम्मेलन किया और जोशी ने राजसमंद की इस वीर धरा पर जनाक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में आए किसान, युवा और माता-बहनों का स्वागत और अभिनंदन किया।
सोमवार को राजसमंद में भाजपा के जन आक्रोश और महाघेराव पर आए भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजसमंद और राजस्थान की जनता को जब तक न्याय नहीं मिलेगा भाजपा चैन से सोएँगी नहीं और राजस्थान सरकार को भी नहीं सोने देंगे। पन्ना और पद्मावती का गौरव शाली इतिहास वाला राजस्थान लेकिन आज अखबार और टीवी पर अबोध बालिका व महिला के साथ दुराचार, पति के सामने दुष्कर्म एवं अस्पताल में बलात्कार की घटनाएँ देखनों को मिलती हैऔर ना ही घर में व बहार सुरक्षित है, महिलाओं में आक्रोश है अत्याचार और दुराचार के प्रति।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार बहन- बेटियों की रक्षा नहीं कर सकते हो तो छोड़ दो कुर्सी भाजपा का शासन आएगा तो अपराधियों को ढूंढ-ढूंढ कर सजा दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि बजरी माफिया ने राजसमंद के युवा को ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया जाता है।
जोशी ने कहा कि 2008 में हुए जयपुर बम ब्लास्ट में 71 लोगों की जान गई है, आंतकवादी इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े थे और रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील खड़े करते हैं, क्या राजस्थान की सरकार इतनी नकारा है जिसने 71 लोगों की जान लेने वालों के खिलाफ सीनियर वकील खड़ा नहीं कर पाई। गहलोत सरकार अपनी कुर्सी को बचाने के लिए कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील खड़े कर सकती है तो आखिर क्या कारण है कि सुप्रीम कोर्ट का एक भी सीनियर वकील जयपुर बम ब्लास्ट कांड के लिए यह सरकार नहीं कर पाई, किसका दबाव था।
जोशी ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर सबसे अधिक भगवा के लिए लड़ाई हुई है तो वो मेवाड़ में हुए है और अब गहलोत राज में मेवाड़ में ही भगवा के लिए रोक लगा रहे है। मेवाड़ का प्रतीक कुंभलगढ़ किला पर भगवा ध्वज फहराया करता था अब ध्वज फहराने के लिए भी गहलोत साहब से अनुमति लेनी पड़ेगी।
जोशी ने कहा कि कोंग्रेस विधायक कलेक्ट्री में आते हैं तो सभी दरवाजे खुले हुए है और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनहित की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दे तो बेरिकेड्स लग जाएंगे और उन पर पानी बरसाया जाता है। राजसमन्द जिले के आमेट तहसील में एक लड़के ने भू-माफ़ियाँ को रेत ले जाने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी गयी और FIR तक दर्ज नही की गई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री व राजसमन्द सांसद दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश को गहलोत सरकार ने चार साल में सिर्फ़ कुर्सी-कुर्सी का खेल खेलते रहे। चुनावी वर्ष में घोषणाएं कर दी गई जो कभी पूरी होने वाली नही है, सभी कार्य आने वाली भाजपा सरकार में होंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने तो सिर्फ केंद्र से जो फण्ड आया है उसे राज्य सरकार का बता करके ही कार्य किया है, लेकिन जनता सब जानती है किसका पैसा कोनसी योजना में आ रहा है। गहलोत सरकार क्या कर रही है उसका हिसाब किताब आने वाले चुनावों में जनता देंगी।
जनआक्रोश महाघेराव में हुई जनसभा को राजसमन्द जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरील सहित अन्य ने भी संबोधित किया ।
महाघेराव जनसभा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री व सांसद दिया कुमारी, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट व अन्य पदाधिकारी के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्री तक पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने गए।
राजसमन्द के इतिहास में पहले बार जाते ही बेरिकेड्स व पानी की बौछार सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर चालू कर दी जिससे कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों व महिलाओं को सिर व हाथ पैर में चोट लगी और खून बहने लगा। जिला मंत्री महेंद्र सिंह चौहान के हाथ मे भी गंभीर चोट आई।