


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एलिवेटेड रोड दूर से ही ट्राई कलर एलइडी लाइटों से जग मगाएगा। नगर निगम द्वारा एलिवेटेड रोड के पोलों पर तीन कलरों वाली सिंगल पट्टी लाइटें लगाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड के लगभग 150 विद्युत पोलों पर तिरंगे के समान तीन रंगों वाली सिंगल पट्टी वाली एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात्रि के समय यहां से गुजरने वाली पब्लिक ना सिर्फ एलिवेटेड के सौंदर्य को निहारेंगे वरन उनमें राष्ट्रीयता की भावना भी जाग्रत होगी। यह कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा। 15 अप्रेल तक इस कार्य को पूर्ण कर लिए जाने की संभावनाएं हैं।
एक पोल पर लगेंगी 18 मीटर
एक पोल पर एलइडी लाइटों की सिंगल पट्टी लगभग 18 मीटर लगाई जाएगी। एक पट्टी तीन कलर केसरिया, सफेद और हरा रंग की एलइडी लाइटें रात के समय जग मगाएंगी। सभी पोलों पर एक जैसी लाइटें लगने के बाद यहां की सुन्दरता देखते ही बनेगी।