Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण करती है, भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर करती है काम : राज्यवर्धन राठौड़


कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण करती है, भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर करती है काम : राज्यवर्धन राठौड़

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि बालोतरा में दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारा गया।  इसके बावजूद गहलोत सरकार एक संदेश दे रही है महिला हैं तो पूरी तरह से असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है, यह उदयपुर के कन्हैया लाल के हत्यारों की सरकार है और जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को बरी करने वाली सरकार है, अलगाववादियों का साथ देने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के खराब रवैये से राजस्थान की साख धूमिल हुई  है।

रविवार को भाजपा मुख्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश के लोगों में सरकार के प्रति आक्रेश है, जो भय अपराधियों में होना चाहिए वह भय प्रदेश की महिलाओं में है। उन्होंने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि गहलोत सरकार अपने आकाओं की सुरक्षा एवं झूठी वाहवाही के पोस्टर लगाने में व्यस्त है। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी को लेकर आंदोलनों में जाते हैं, लेकिन राजस्थान की जनता के लिए खड़े नहीं होते। कांग्रेस वोट बैंक के लिए दुष्कर्म के मामले आते है तो केवल निंदा मात्र करके इतिश्री कर लेते हैं या फिर कोई बहाना लगा कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो चुकी और जब तुष्टीकरण का विरोध बहुसंख्यक समाज करता है तो उन्हें झूठे मुकदमों का सामना करना पड़ता है, धारा 144 लगाकर धार्मिक सौहार्द की बात करती है, राजस्थान सरकार पत्थरबाजों को संरक्षण दे कर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराती है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार बताए कि बच्च्यिों व महिलाओं को सुरक्षा न देने के लिए कौन जिम्मेदार है। सरकार झूठा ढोल पीट रही है, महिला अपराध रोकने के लिए एफआईआर दर्ज हो रही है लेकिन बालोतरा दुष्कर्म मामले में 24 घंटे तक मामले को दबाए रखा गया। दो दिन तक एफएसएल की टीम नहीं पहुंची तो फॉरेंसिक जांच नहीं हुई जब मामला मीडिया के सामने आया और जनता का दबाव बना तब सरकार हरकत में आई। महिला दुष्कर्म की घटना हो जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनके मंत्री गैर जिम्मेदाराना और बेतुके बयान देते है आधे बलात्कार के मामले झूठे है, अधिकांश मामलों में आरोपी रिश्तेदार होते हैं।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश में तुष्टीकरण की पराकाष्ठा चरम पर है, पुलिस प्रशासन इशारों में काम करता है और सम्प्रदाय विशेष पर एक्शन नहीं लिया जाता, जबकि बहुसंख्यक वर्ग पर तुरंत द्वेवषतापूर्वक कार्रवाही की जाती है। वोट बैंक की राजनीति के चलते धार्मिक यात्राओं पर पत्थरबाजी का आरोप कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाया जाता है। कलकता में 1926 में धर्म यात्रा पर पत्थरबाजी हुई लेकिन अंग्रेज सरकार ने कभी पाबंदी नहीं लगाई, गहलोत सरकार अंग्रेज सरकार से भी ज्यादा निकृष्ठ रूप से तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगाई जाती है, भजन बजाने की अनुमति सरकार से लेनी पड़ती है, धार्मिक यात्राओं में डीजे को प्रतिबंधित किया जाता है, राजस्थान में मंदिर तोड़े गए, धार्मिक आधार पर भेदभाव कर समुदाय विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति रही, वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण कर रहे है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। कांग्रेस सरकार अंतर्रकलह से झुझ रही है, कांग्रेस ने प्रदेश के जनाधार का अपमान किया है। 

सचिन पायलट और मुख्यमंत्री के कुर्सी के खेल में आमजन बेहालः अनिता भदेल

पूर्व महिला बाल विकास राज्य मंत्री और  भाजपा विधायक अनिता भदेल ने बालोतरा दुष्कर्म की घटना के बारे में कहा कि सामाजिक समरसता को लेकर कांग्रेस बात करती हैं, दूसरी और दलित  महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले बढने से प्रदेश कीें महिलाएं सुरक्षित नहीं हैे।  

भाजपा मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भदेल ने कहा कि 6 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे की घटना होने के बाद महिला को सरकारी अस्पताल  भर्ती कराया गया, सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त न होने के कारण परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर जाते है, राजस्थान सरकार राइट टू हेल्थ बिल की बात करती है जबकि सरकारी अस्पतालो की दशा देखी जा सकती है, सरकारी अस्पताल ने समय पर पीड़िता को रैफर क्यो नहीं किया। 

भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि 24 घंटे बाद भी पुलिस और प्रशासन ने पीड़िता की कोई सुध नहीं ली, समय पर रेफर कर दिया होता तो चार बच्चे अपनी मां को नहीं खोते। क्या यह मुआवजा उन बच्चों की मां की पूर्ति कर देगा, उस व्यक्ति की पत्नी की पूर्ति नहीं कर पाएगा और आमजन और भाजपा के लोगो ने प्रोटेस्ट किया करने के बाद भी गहलोत सरकार पूरी तरह राहुल गांधी की गुलामी करने व्यस्त है। 

उन्होंने कहा कि क्या प्रियंका गांधी कहती है कि ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘‘एक बार भी प्रियंका गांधी राजस्थान नहीं आई, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए केवल राजनीति करना ही उद्देश्य है। 

भदेल ने कहा कि गहलोत सरकार ने प्रदेश में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया है और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा भी चरम पर हैे। धार्मिक तुष्टीकरण के कारण उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई। सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक झंडे नहीं लगाने का तुगलकी आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया। वोट बैंक के लिए रमजान में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में ही बिजली की पुख्ता व्यवस्था होगी। 

 उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के मंत्री विधानसभा में कहते हैं प्रदेश में  इसलिए बलात्कार अधिक होते हैं, क्योंकि यह मर्दों का प्रदेश है तो हमसब की आंखें शर्म से झुक जाती है। सरकार के ऐसे बयानों से अपराधियों को अपराध करने का हौसला मिलता है। साढे चार वर्ष में पुलिस द्वारा अनुसंधान में कमी छोड़ने के कारण अपराधी बच निकलता है और दोबारा अपराध करने का मौका मिल जाता है। चाहे दलित हो, चाहे महिलाएं हो, चाहे अनुसूचित जाति वर्ग हो, चाहे दूसरा कोई वर्ग हो कोई भी सुरक्षित नहीं है। 2023 विधानसभा चुनाव में जनता बताने वाली बालोतरा की घटना दिल दहला देने वाली है। प्रदेश में एक तरफ सचिन पायलट और दुसरी तरफ मुख्यमंत्री के कुर्सी के खेल में आमजन पीड़ित हो रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, सह-संयोजक अशोक सिंह शेखावत एवं मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक आनन्द शर्मा मौजूद रहे।




Previous
Next

Related Posts