Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने असम के राज्यपाल कटारिया और मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से की शिष्टाचार भेंट


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने असम के राज्यपाल कटारिया और मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद  सीपी जोशी ने  असम प्रवास के दौरान असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया  और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से से रविवार को गुवाहाटी में भेंट की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुलाबचंद कटारिया से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की और उनसे अपने आगामी रणनीति के बारे में विचार विमर्श कर आवश्यक सुझाव मांगे । 

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी और राजनीतिक हालात के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें प्रदेश में अच्छा राजनीतिक माहौल देने का सुझाव दिया।


Previous
Next

Related Posts