


सांगानेर भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी और पार्षद नवीन खटीक ने रविवार को सांगानेर वार्ड 80 के सीताराम नगर में 76 लाख रू. की लागत से सीवरेज लाईनों के कार्यो का उद्घाटन किया ।
भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी ने बताया कि वर्षो से सीवरेज की समस्या से जूझ रही आमजन को राहत मिलेगी और सीवरेज लाईन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर उपस्थित माताओं बहनों तथा नागरिकगणों ने भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।