Saturday, 29 August 2026

मोना वर्मा बनी राजस्थान घूमर क्वीन- 2023


मोना वर्मा बनी राजस्थान घूमर क्वीन- 2023

सद्भावना परिवार फाउन्डेशन की ओर से राजस्थान घूमर क्वीन 2023 season 4 के ग्रेन्ड फिनाले का आयोजन 8 अप्रेल को शाम 6 बजे मानसरोवर स्थित पोद्दार कॉलेज के ऑडिटोरियम में बडे ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मोना वर्मा को राजस्थान घूमर् क्वीन 2023 के ताज से व 21000 नकद पुरस्कार से नवाज़ा गयाI 

वहीं प्रतिमा भारद्वाज द्वितीय व अल्का श्रीवास्तव तृतीया स्थान पर रहीं। शो डायरेक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि ये प्रोग्राम राजस्थान की संस्कृति को बढ़ाने के उद्देश्य से करवाया जाता है।

प्रोग्राम में सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडे, शिवकांता पांडे, चमन विजय, सुनीता यादव, सुजाता शर्मा, मुस्कान परवानी उपस्थित रहे | प्रोग्राम को जज  राजस्थान घूमर् क्वीन 2022 सीमा सेठी, कोरियोग्राफर् आरती माथुर और दीपाली गुप्ता ने किया I




    Previous
    Next

    Related Posts