


सवाई मानसिंह अस्पताल में वार्ड में भर्ती एक युवती के साथ फर्जी डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। फर्जी डॉक्टर ने चेकअप के बहाने भर्ती युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती के चिल्लाने पर वार्ड से भागते समय गार्ड ने आरोपी को पकड़ लिया । एसएमएस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उस फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
एस एम एस थाने के थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने बताया कि दोसा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की 20 साल की बेटी के साथ वार्ड में छेड़छाड़ हुई है। बीमारी के चलते 5 अप्रैल को इलाज के लिए भर्ती कराया था। 7 अप्रैल दोपहर में वह दवाई लेने नीचे गया था उसी दौरान वार्ड में एक व्यक्ति आया और खुद को डॉक्टर बता कर बीमारी के लिए पूछा चेकअप के बहाने बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शक होने पर बेटी ने चिल्लाकर डॉक्टर को आवाज लगाई। चिल्लाने पर व्यवहार से भागने लगा पकड़ने के लिए बेटी भी चिल्लाते हुए इसके पीछे भागी महिला वार्ड के गेट पर मौजूदा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।एस एम एस पुलिस थाने को सूचना दी गई पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया।
आरोपी आसिफ अहमद खान मलारना डूंगर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को घर वालों ने घर से बाहर निकाल रखा है और वह जयपुर में खानाबदोश की तरह रह रहा है और वह कई बार अस्पताल में डॉक्टर बनकर घुस जाता है और यूपी और महिलाओं से चेकअप के बहाने छेड़छाड़ करता है। हिरासत में लिए गए युवक ने इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ।