


राजीव गांधी विधि महाविद्यालय टोंक के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सतवीर गुर्जर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।जिन्होंने 200 कांग्रेसी समर्थको सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
सतवीर गुर्जर की न सिर्फ कॉलेज छात्रो बल्कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भी मजबूत पकड़ थी।इतना ही नही कांग्रेस के कार्यक्रमो एवं चुनाव में युवाओ की भीड़ जुटाने मे भी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाते थे।
राजीव गांधी विधि महाविद्यालय टोंक छात्र संघ के अध्यक्ष सतवीर गुर्जर राजकीय महाविद्यालय टोंक छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है साथ ही अशोक चांदना के युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यकरिणी में प्रदेश महासचिव की भी महत्ववपूर्ण जिम्मेदारी भी सम्भाल चुके है।
उल्लेखनीय रहे सतवीर गुर्जर के पिता वृद्धि चंद गुर्जर पुलिस उपाधीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए है वही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद टोंक के जिलाध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व अच्छी तरह निभाया है।सतवीर की माता सुमन गुर्जर कृषि उपज मंडी समिति टोंक की अध्यक्ष भी रह चुकी है।
राजीव गांधी विधि महाविद्यालय टोंक छात्र संघ के अध्यक्ष सतवीर गुर्जर को उनके 200 समर्थकों को भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।भाजपा को उम्मीद है कि सतवीर गुर्जर युवा शक्ति को भाजपा से जोड़ करके संगठन को मजबूती देंगे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते वक्त प्रदेश कार्यालय में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर,पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर,हेमसिंह भड़ाना,गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मनसिंह गुर्जर,ब्रहम्म सिंह गुर्जर,राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल गुर्जर आदि मौजूद थे।