


सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जयपुर शहर में विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देशानुसार जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सीविल लाईन विधानसभा अध्यक्ष के पद पर अरविन्द कौशिक, विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नीरज शर्मा, झोटवाडा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मेहरचंद शर्मा को 2 वर्ष के लिए नियुक्ति देकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि सभी पदाधिकारी समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है और समाज सेवा में गहरी अभिरूची है। आप ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एव संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेगे। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाए। भगवान परशुराम जी आपकी सदैव मदद करें।
इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा जयपुर शहर अध्यक्ष अविकुल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।