Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे की सरकार में हुए घोटालों की जांच नहीं, दो पत्र सीएम को लिखें नतीजा कुछ नहीं, 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर करेंगे सचिन पायलट अनशन


 पूर्व  सीएम राजे की सरकार में हुए घोटालों की जांच नहीं, दो पत्र सीएम को लिखें नतीजा कुछ नहीं, 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर करेंगे सचिन पायलट अनशन

सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामले की कोई जांच नहीं होने को लेकर कहा कि चुनाव के छह 7 महीने ही रह गए हैं विरोधी भ्रम फैला सकते हैं कि कहीं कोई मिलीभगत तो रही थी जिस को साबित करने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शीघ्र जांच करानी चाहिए। जिससे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है इसको लेकर अब वह अपनी सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर अनशन करेंगे। 

सचिन पायलट ने रविवार को अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार के समय विपक्ष में रहते हुए हमने 45 हजार करोड़ के घोटालों को लेकर आवाज उठाई थी और वादा किया था सरकार आएगी तो इन घोटालों की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषियों को सजा देंगे। उन्होंने कहा कि मैं अधिवेशन भावना से कार्रवाई करने के लिए तो नहीं कह रहा लेकिन विपक्ष के रूप में बनी हमारी विश्वसनीयता को बरकरार रखना होगा। 

पायलट ने कहा कि मैंने सीएम गहलोत से आग्रह किया था और 28 मार्च 2022 को  पहला पत्र लिखा था उस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरा पत्र लिखा । इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कुछ समय से विपक्ष के लोगों को टारगेट बनाकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी ने जिन नेताओं को नोटिस किया था या छापे डाले थे उसमें से 95 प्रतिशत नेता विपक्ष के ही हैं।


Previous
Next

Related Posts