Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में मामला दर्ज


कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में मामला दर्ज

लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लाडनूं थाने में विधायक भाकर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 3 अप्रेल की रात करीब 11 बजे एक फोन कॉल आया, उसने खुद को रोहित गोदारा बताया। फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

कांग्रेस विधायक के बाहर होने की वजह से बनवासा निवासी धारा सिंह ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट सौंपी। एफआईआर में दो फोन नंबर का भी विवरण दिया है। धमकी मिलने के तत्काल बाद विधायक ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी। रोहित गोदारा बीकानेर के कालू के कपुरीसर गांव का निवासी है। कई बड़ी आपराधिक वारदात करने के साथ वो लॉरेंस गुट से जुड़ा हुआ है।

लाडनूं कॉन्ग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने बताया कि उनके पास अनजान नम्बर से कॉल आया था। उस व्यक्ति ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है।


Previous
Next

Related Posts