


प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं शनिवार को 137 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। शनिवार को चिकित्सा विभाग ने 1783 सैंपल लिए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में सबसे ज्यादा 46, जोधपुर में 17, अजमेर और उदयपुर में 15-15, अलवर में 11, झालावाड़ में नो, सिरोही में 7, बीकानेर में 5, चूरू में 4,टोंक में 3,कोटा, चित्तौड़ में दो,दोसा और बूंदी में 1-1 कुरौना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। 23 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। मौजूदा स्थिति में शुक्रवार तक 496 कोरोना के पॉजिटिव मरीज हुए हैं।
चिकित्सा विभाग ने सरकारी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।