


सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि वर्षो से क्षतिग्रस्त सड़कों से जूझ रहे मानसरोवर सेक्टर 6 , एसएफएस के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाकर आमजन को राहत दिलाई।
डॉ.लाहोटी ने बताया कि इसी क्रम में मानसरोवर सेक्टर 48 के पार्को में आमजन को आ रही समस्याओं को देखते हुए पार्को के सौंदर्यकरण एवं इंटरलॉक टाईल का स्थानीय निवासियों के द्वारा निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाया।
लाहोटी ने बताया कि सेक्टर 6 एस एफ एस मानसरोवर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सडकों से आमजन को आवागमन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सडक निर्माण करवाकर आमजन की राह सुगम की। इसी प्रकार मानसरोवर सेक्टर 48 के पार्को में सौदर्यंकरण का कार्य व पार्क के बाहर फुटपाथ पर इंटरलॉक टाईले लगवाकर हो रही समस्याओं से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाई।
डॉ.लाहोटी ने बताया कि इन सभी विकास कार्यो का शुभारम्भ भी स्थानीय निवासियों के द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अभय पुरोहित, आशीष शर्मा,पार्षद शक्ति प्रकाश यादव, मनोज तेजवानी, विकास समिति अध्यक्ष नाथावत, छत्तानी, वार्ड अध्यक्ष राजकुमार, समुद्र सिंह, दुसाद व विकास समितियों के पदाधिकारीगण सहित सैकडों की संख्या में महिलाएं व स्थानीय निवासी मौजूद रहें।