Saturday, 29 August 2026

महिला के साथ रेप, थिनर डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत,लोगों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


महिला के साथ रेप, थिनर डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत,लोगों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आक्रोशित लोग और आरोपी शकूर खान

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाने  क्षेत्र की  एक ढाणी में युवक ने गुरुवार को महिला को अकेली पाकर वह किया और उसके बाद में थिनर डालकर उसे जला दिया।  झुलसी हुई महिला  को इलाज के लिए बालोतरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शकूर खान बावड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

पचपदरा के डीवाईएसपी मदन लाल मीणा ने बताया कि महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है वह बालोतरा में मजदूरी करता है और परिजनों के सहित ढाणी में रहता है। गुरुवार को वह मजदूरी करने बालोतरा आ गया था दो बेटे और बेटी स्कूल चले गए थे ।  गुरुवार दोपहर 3:00 बजे परिवार जनों का फोन आया कि उसके पत्नी के साथ शकूर खान ने रेपकर थिनर डालकर जला दिया है चिल्लाने पर परिवार जन दौड़ कर आए तब तक आरोपी भाग गया था।  महिला ने बयान में बताया कि दोपहर 2:00 बजे शुरू से अकेली देखकर ढाणी में घुस आया था और जबरन उसे खींच कर कमरे में ले जाकर रेप किया। चिल्लाने पर परिवार की महिला मौके पर पहुंची मगर धक्का देकर गिराने  के बाद  शकूर ने थिनर डालकर आग लगा दी और भाग गया। इसके बाद उसे पचपदरा के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उसकेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जांच की जा रही है। मौत के बाद गांव में लोगों में आक्रोश है । बाड़मेर के सांसद केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी टि्वटर इस घटना को लेकर राज सरकार को घेरा और कहा कि लचर कानून व्यवस्था के चलते इस तरह की  वारदात बढ़ रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts