


सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने वाले मुख्य सरगना और निलंबित वाइस प्रिंसिपल शेरसिंह मीणा को एसओजी ने शुक्रवार को जज के आवास पर पेश किया। जज ने मीणा को 17 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया ।
ओडिशा से पकड़े गए पेपर लीक के मास्टरमाइंड शेरसिंह को शुक्रवार को एसओजी टीम जयपुर से उदयपुर लेकर पहुंची। कोर्ट में छुट्टी होने के कारण एडीजे-1 के निवास पर शेरसिंह को पेश किया । रिमांड के आदेश के बाद एसओजी की टीम उसे उदयपुर से लेकर जयपुर रवाना हो गई।
टीम आरोपी शेरसिंह से यह पता करेगी कि वह यह पेपर किससे लेकर आया था। उसने यह पेपर कितने में खरीदा था। रिमांड के दौरान शेरसिंह का भूपेंद्र से भी सामना कराया जाएगा। फिलहाल भूपेंद्र सारण अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।