


जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर राधेश्याम जैमिनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने राधेश्याम जेमिनी को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की और उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की।