


संगम - अ मिक्स ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित "पंडित चिरंजी लाल जी तंवर" को समर्पित सीरीज" हर माह स्वर - प्रवाह " परंपरा के अन्तर्गत हाउस सी स्कीम मे छाया हरि हर शरण भट्ट का सितार वादन।
आपने कार्यक्रम की शुरुआत राग सरस्वती से की इसमें आपने जोड़ , गमक , झाला बजाया उसके बाद राग पहाड़ी , राग खमाज और अंत में राग भैरवी बजाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी आपके वादन में मधुरता , सुकून एवं तैयारी पक्ष साफ़ झलक रहा था। आपके साथ तबला संगत कर महेन्द्र शंकर डांगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और तालियों से वाह वाही लूटी।
मंच संचालन शहर के उद्घोषक आर डी अग्रवाल ने बखूबी किया । गुरु माँ गीता देवी ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा की साँस्कृतिक सह संयोजिका शालिनी शर्मा एवं विपुल बंसल ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष एवं आर्ट प्रमोटर सुनील सिंह तवर ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का दिल से उद्गार कर कार्यक्रम का समापन किया।