Saturday, 29 August 2026

हनुमान जयंती पर भजन संध्या छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने की पूजा अर्चना


हनुमान जयंती पर भजन संध्या छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने की पूजा अर्चना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना। श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नला बाजार में प्राचीन श्री बालाजी के मंदिर पर व्यापारिक एसोसियेशन द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। 

भजन संध्या में श्याम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दिल्ली से आए भजन गायक राजेश लोहिया एवं गायक विमल गर्ग ने भजनों की गंगा प्रवाहित करते हुए श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा । भव्य विशाल भजन संध्या में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने  प्राचीन श्री बालाजी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं देश एवं प्रदेश में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

भजन संध्या में राजेश लोहिया ने बालाजी लाल लाल हो गए मारो श्याम बसे खाटू में मंगल भवन अमंगल हारी   राम से बड़ा राम का नाम ,सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना ,वीर हनुमाना भजन प्रस्तुत कर श्रोताओ को  मंत्र मुक्त कर दिया । श्री हनुमान जयंती के अवसर पर प्राचीन श्री बालाजी महाराज का अद्भुत अलौकिक श्रृंगार किया गया।


नला बाजार व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, अजय कृष्ण तैनगैर का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुकेश काकरिया, नौरत गुर्जर, विजय नागौरा, कृपाल सिंह राठौड़, पार्षद अनीता चौरसिया, हेमलता बंसल, नकुल खंडेलवाल, सर्वेश पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, उमेश शर्मा, राजीव सिंह कच्छावा, चितलेश बंसल, नला बाजार व्यापारिक एसोसियेशनके अध्यक्ष राजेश चौरसिया, प्रकाश चंद पंवार, राजेंद्र कुमार, ताराचंद छपेरा, दिलीप चंचलानी, श्याम साधवानी, अभय पाटनी अनिल गोयल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts